फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खिलेश की गिरफ्तारी से नाराज सपाजनों ने लगाया जाम

खिलेश की गिरफ्तारी से नाराज सपाजनों ने लगाया जाम

Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खिलेश की गिरफ्तारी से नाराज सपाजनों ने लगाया जाम
सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपाजनों ने गुरुवार को कोतवाली के पुसौली गांव के समीप राजमार्ग चक्कजाम कर दिया। नेताओं को रिहाई की मांग करते हुए योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपाजनों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तानाशाह सरकार की गुंडई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पुलिस प्रशासन तत्काल हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को रिहा करें। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा की प्रदेश सरकार सिर्फ जनता को परेशान और गुंडई के बल पर चुनाव जीतने का काम कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों को पकड़वाने की बजाए नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से जनताब परेशान है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसी दौरान पहुंचे कोतवाल ने सपाजनों को एसपी के माध्यम से शासन को मांगेें पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। इस मौके पर रवि गोड़, प्रशांत सिंह, हिदायत उल्ला खां, मन्नू पांडेय, बाबूलाल यादव, मंदाकिनी पांडेय, शेकरार, अनिल यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, नीतिश पांडेय, बुद्विनारायण यादव, नीतिश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर ओबरा में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर राज्य सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। समाजवादी छात्रसभा के जिला महासचिव पवन पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की राह चलते गिरफ्तारी मानवाधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के लगातार वादा खिलाफी से जनता में आक्रोश है। छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव एवं पवन यादव ने कहा कि यह सरकार जनहित विरोधी नीति के साथ जनता का शोषण कर रही है। ऐसे तानाशाही सरकार की हम निंदा करते हैं। पुतला दहन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, अतीक अहमद, अंकित कुमार, संतोष यादव, राका यादव, जितेंद्र कुमार, विकाश दुबे, बबलू, विक्की, वारेंद्र कुमार, अमरजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed