{"_id":"631c478bf8e6f6bfb68d2c571fa4e016","slug":"880-schools-divided-into-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"880 विद्यालयों में नहीं बंटा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
880 विद्यालयों में नहीं बंटा दूध
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुधवार को दूसरी बार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन के साथ दूध पिलाया गया। इस दिन 2492 में से 1612 विद्यालयों के 1,07,070 विद्यार्थियों को दूध उपलब्ध हो पाया। शेष 880 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दूध उपलब्ध नहीं हो सका। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। सबसे खराब स्थिति चतरा और बभनी ब्लाक में स्थित विद्यालयों की रही।
राबट्र्सगंज ब्लाक के 406 विद्यालयों में 319, घोरावल ब्लाक के 408 विद्यालयों में 327, चतरा ब्लाक के 153 स्कूलों में 22, नगवां ब्लाक के 176 स्कूलों में 124, चोपन ब्लाक के 495 विद्यालयों में 216, म्योरपुर ब्लाक के 388 विद्यालयों में 235, दुद्धी ब्लाक में 248 विद्यालयों में 230, बभनी ब्लाक में 156 विद्यालयों में महज 18 विद्यालयों पर दूध पिलाया गया। इसी तरह 21 मा ध्यमिक विद्यालयों में 19, समाज कल्याण विभाग के पांच विद्यालयों में से दो विद्यालयों में ही दूध उपलब्ध हो सका। मध्यान्ह भोजन के जिला समन्वयक आरएस चौरसिया ने इसकी पुष्टि की। बताया कि पर्याप्त दूध उपलब्ध न होने के कारण सभी जगह दूध पिलाना संभव नहीं हो सका। फिर भी कोशिश है कि अगली बार शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। वहीं कुछ विद्यालऌों के प्रधाध्यापकों का कहना था कि पुराने कनवर्जन कास्ट से दूध पिलाने का फरमान जारी कर दिया गया है, दर भी पुराना है। इसके चलते भी दिक्कत आ रहा है।
उधर, म्योरपुर ब्लाक परिक्षेत्र में खंड शिक्षाधिकारी इलाके में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शक्तिनगर क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने बच्चों को दूध भी पिलाया। बताया कि उनके यहां 235 विद्यालयों के 15131 बच्चों को दूध पिलाया गया। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय किरहुलिया, सिरसी, डोमरिया, दरमा, कोंगवा, सोढ़ा, धर्मदासपुर, रघुनाथपुर, मऊकला, शिवपुर, जयमोहरा, रतहरा, सरई, घोरावल, कूरा कला, संडी, खुज्झा, जूनियर हाईस्कूल किरहुलिया, सिलथम, शिवपुर आदि विद्यालयों पर दूध न पिलाए जाने से विद्यार्थियों में जहां उदासी रही। कोन संवाददाता के अनुसार रामगढ़ न्याय पंचायत प्रभारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय बोकराखाड़ी में बच्चों को दूध वितरित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में प्रधानाध्यापक धर्मजीत और अनुदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने दूध बांटा। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी दूध का वितरण हुआ।