फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, भाग खड़े हुए मजदूर

धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, भाग खड़े हुए मजदूर

Fri, 09 Nov 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, भाग खड़े हुए मजदूर
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मिझून गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब धान की फसल की कटाई के दौरान मजदूरों को खेत में एक मगमरच्छ दिखाई पड़ा। मजदूर इस दौरान वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगमरच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। मिझून निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय झा के खेत में गुरुवार को धान की कटाई चल रही थी। चार मजदूर रैपर मशीन लगे ट्रैक्टर द्वारा खेत में धान की फसल काट रहे थे। शाम करीब पांच बजे अचानक धान की फसल के बीच एक मगमरच्छ दिखाई पड़ा। मगमरच्छ मिलने से मजदूरों में हड़कंप मच गया और वे भाग खड़े हुए। निर्भय झा ने मगमरच्छ मिलने की सूचना वन विभाग और सौ नंबर पुलिस को दिया। वन विभाग से वन दारोगा अंजनी मिश्रा, शिव प्रसाद और पप्पू ने मौके पर पहुँचकर घंटे भर की मशक्कत के बाद मगमरच्छ को अपने कब्जे में लिया और मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। वन दारोगा अंजनी मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया मगमरच्छ मादा है, जो करीब चार फीट लंबा है। मगमरच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed