{"_id":"5b351cfd4f1c1b6c4d8b919a","slug":"81530207485-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को सफल बनाने की बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को सफल बनाने की बनी रूपरेखा
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को राज्य पूर्वांचल जन मोर्चा द्वारा पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसमें पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को सफल बनाने की रूपरेखा बनी। कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा गैर राजनैतिक संगठन है। संगठन पृथक राज्य पूर्वांचल के लिए अहिंसात्मक रुप से आंदोलन चला रहा है। विशिष्ट अतिथि पंकज यादव ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने पर ही सैफई, नोयडा जैसा क्षेत्र का विकास होगा। युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि आठ नौ अगस्त को चंदौली से जय जवान जय किसान पूर्वांचल जनाधिकार यात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा का समापन वाराणसी में होगा। वीरेंद्र, बंशी देव पांडेय, शक्तिसेन, अतुल कन्नौजिया, शिव प्रकाश चौबे, संजीव कुमार, राजपूत, श्रवण पासवान को पूर्वांचल जनगण गौरव सम्मान से सम्मातिन किया गया। ईश्वर जायसवाल, हेमंत मिश्रा, रेखा सिंह, सुशील, कूतिका निरंजली, नीतिका निरंजली, राम नारायण यादव, सुमित शाह, विनोद शुक्ला, आनंद ओझा, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रियाजुद्दीन ने किया।