फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोल यार्ड में लगी आग बुझाने की नहीं फिक्र

कोल यार्ड में लगी आग बुझाने की नहीं फिक्र

Mon, 05 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोल यार्ड में लगी आग बुझाने की नहीं फिक्र
अनपरा। बीना स्थित एक कोल यार्ड में सात दिन से लगी आग को बुझाने की कोशिश नहीं की जा रही है। एनसीएल प्रबंधन इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रहा। कोल यार्ड से उठता धुंआ प्रदूषण फैला रहा है लेकिन आग नहीं बुझाई जा रही है
विज्ञापन

एनसीएल बीना परियोजना एसआरटी रेलवे कोल यार्ड में सात दिन पहले अचानक आग लगी है। कोयला के ढेर से धुंआ उठ रहा है लेकिन उसे बुझाने की कोई फिक्र नहीं है। लोगों ने इसकी शिकायत एनसीएल प्रशासन से की है। रामकेश, हरिहर राम, कुंदन आदि का कहना है कि कोयला सुलग रहा है और किसी भी दिन आग का गोला बन सकता है। आग बुझाने में एनसीएल प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो हजारों टन कोयला जलकर राख में बदल जाएगा। गर्मी शुरू होते ही कोयले में रहस्यमय हाल में आग लग जाती है। जिससे कई टन कोयला जलकर नष्ट हो जाता है। हर बार प्रबंधन आग बुझाने में नाकाम साबित हो जाता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार स्टाक में हेरफेरी करने के लिए भी कुछ कर्मचारियों द्वारा कोयला में आग लगा दी जाती है और कागज पर दिखा दिया जाता है कि कई टन कोयला जल गया जबकि ऐेसा होता नहीं है। सिर्फ स्टाक में हेराफेरी की नियत से कोयले के ढेर में आग लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed