{"_id":"5a3bfc2a4f1c1b9e678c3154","slug":"81513880618-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के गबन मामले में जरहा का खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के गबन मामले में जरहा का खाता सीज
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जरहां में शौचालय के निर्माण में लगभग 20 लाख रुपये गबन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती की जांच में गुरुवार को खुलासे के बाद ग्राम पंचायत का खाता सीज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत जरहां के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पीके उपाध्याय से शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी। इस मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती को जांच सौंपी। डीपीआरओ टीम के साथ गुरुवार को जरहां पहुंचे। उन्होंने एक-एक शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। कोई भी शौचालय पूरा नहीं पाया गया। इतना ही नहीं शौचालय के लिए भेजा गया धन भी खाते से निकाल लिया गया था। बताया कि वर्ष 2016- 17 मे 667 शौचालयों में 200 अधूरे मिले। जो बने ही नहीं है। 50 शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने अपने सत्यापन के बाद 20 लोगों की टीम जांच के लिए जरहां गांव में लगा दी। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिल जाएगी। डीपीआरओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया ही 200 शौचालय के धन को आहरित कर लिया गया है लेकिन बने नहीं है। इस मामले में 20 लाख के गबन का पूरा अनुमान है। तत्काल प्रभाव से खाते को भी सीज कर दिया गया है । जरहां गांव के विकास में हुए कार्यों के आहरित धनराशि की भी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन