{"_id":"5a3bf9514f1c1b686a8bb18b","slug":"81513879889-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आधार कार्ड अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आधार कार्ड अनिवार्य
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। योगी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे , जिनके पास आधार कार्ड होगा। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होगा वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
जिले मेें इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी है, इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 20971 परीक्षार्थी हैं। राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील क्षेद्ध में 57 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि वर्ष 2017 में 88 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31089 और इंटर के 20866 परीक्षार्थी थे। हालांकि इस बार यूपी बोर्ड से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने पर 31 केंद्रों को कम कर दिया गया है। नियमानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 300 और अधिकतम 1200 के परीक्षा देने की व्यवस्था होने चाहिए। लेकिन नियमों को अनदेखी कर परीक्षा केंद्र जनता इंटर कालेज परासी पांडेय में परीक्षार्थियों की संख्या 1254 है। शहजादा साहब उ.प्र. सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में 1276, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट में 1261, बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कालेज म्योरपुर में 1355, श्रीनाथ पारसनाथ इंटर कालेज बिरधी में 1613, शिवम इंटर कालेज महुली में 1716 और जय ज्योति इंटर कालेज में 1436 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। हालांकि योगी सरकारी परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी/प्रभारी डीआईओएस संतोष श्रीवास्तव ने अभी तक शासन से मिले निर्देशानुसार जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड होगा वहीं परीक्षा में शामिल होंगे। संबंधित प्रधानाचार्यों से उनके यहां कितने परीक्षार्थियों के यहां आधार कार्ड है और कितने के पास नहीं है कि रिपोर्ट मांगी गई है।