{"_id":"5a3aaf574f1c1bce6d8b52c1","slug":"81513795415-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने समस्याओं की लगा दी झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने समस्याओं की लगा दी झड़ी
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान खरीद में हो दिक्कतों समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग की। अधिकारियों ने अविलंब समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कर रहे उपनिदेशक आरएस यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ नियमानुसार किसानों का दिया जा रहा है। इस दौरान किसानों ने कहा कि अधिकांश क्रय केंद्रों पर एक ही तौल मशीन होने से कई दिनों तक किसानों को धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए हर केंद्र पर डबल काटा की व्यवस्था की जाए। नहरों के चालू न होने से गेहूं समेत अन्य फसलें सूख रही है। इसको ध्यान में रखते हुए नहरों को चालू किया जाए। कहा कि कई साधन सहकारी समितियों पर खाद न होने से मजबूरी में किसानों को बाजार से धान क्रय करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों ने किसानों को अविलंब उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट, एआर काओपरेटिव टीएन सिंह, बिजली विभाग के एक्सईएन यूसी मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।