{"_id":"5949530c4f1c1b53128b456b","slug":"81497977612-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जद यू ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जद यू ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जनता दल यू के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिलाध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि भारत गणराज्य के अन्नदाताओं को सुविधा के बजाए गोली मारकर हत्या की जा रही है। जहां- जहां सूखा या अन्य आपदा आई है, वहां के किसानों के लड़कों की पूर्ण फीस माफ हो। कृषि आयोग का गठन हो तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो। जिन-जिन इलाकों में किसान आत्महत्या किये हैं, वहां उनके परिवार वालों को पूर्ण व्यवस्था दी जाए। किसानों को बिजली, पानी व खाद वरियता पर उपलब्ध कराया जाए। कृषि संयंत्रों पर सौ फीसदी छूट दी जाए। प्रत्येक जिले में कृषक सहायता केंद्र खोला जाए। यदि प्रदेश सरकार व केंद्र चुनाव पूर्व अपने वादे को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र पटेल, अमरेश पटेल, रामजग, रामजी गुप्ता मौजूद रहे।