फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   77 imposed ban on blasting in mines

77 खदानों में ब्लास्टिंग पर लगा दी गई रोक

Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
77 imposed ban on blasting in mines
बम - फोटो : file photo
सुकृत में अवैध विस्फोटक बरामद होने के बाद से पुलिस ने 77 खदानों में ब्लास्टिंग और विस्फोटक की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। विस्फोट बंद होने से खदानों में कामकाज ठप है। गिट्टी का उत्पादन 90 प्रतिशत घट गया है। प्रतिदिन एक हजार ट्रकों की जगह महज सौ ट्रक गिट्टी की आपूर्ति हो रही है। इससे बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


बिल्ली मारकुंडी और डाला बारी की फिलहाल 77 पत्थर की खदानों में काम चल रहा है। प्रतिदिन करीब 23 हजार जिलेटिन और इलेक्ट्रिक डेटोनेटर विस्फोट में इस्तेमाल किए जाते हैं। तीन दिन पहले चंदौली के चकिया की पुलिस ने विस्फोटों का जखीरा बरामद किया था।
विज्ञापन


बरामदगी के तार सुकृत और ओबरा से जुड़े होने के खुलासे के बाद जिले की पुलिस ने विस्फोटक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। ब्लास्टिंग बंद होने से डाला, सिंदुरिया, बरदिया, बिल्ली-मारकुंडी, रासपहाड़ी, कोठाटोला, सुकृत और खैरटिया खनन क्षेत्र से गिट्टियों का उत्पादन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन चंद खदानों से ही थोड़ी बहुत गिट्टियां निकल रही हैं, जहां पहले ही विस्फोट कर पत्थर डंप कर रखे गए थे। कारोबार में बंद के हालात के चलते करीब दो हजार खनन मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके अलावा गिट्टियों की कीमतें भी बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।


आरपी सिंह, खान अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक सप्लायर, पट्टेधारक, पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। सप्लायर और लीजधारक जेलेटिन आदि का पूरा ब्योरा पुलिस को भी देंगे। उम्मीद है कि कल से खदानों में काम शुरू हो जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed