{"_id":"664f82189793fa34be0f12cc","slug":"76-teams-formed-for-counting-of-votes-19-teams-will-be-deployed-in-duddhi-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113421-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मतगणना के लिए 76 टोलियों का गठन, दुद्धी में लगेंगी 19 टोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मतगणना के लिए 76 टोलियों का गठन, दुद्धी में लगेंगी 19 टोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा और दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव के लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों का बृहस्पतिवार को रेंडमाइजेशन किया गया। प्रेक्षक जी. जया लक्ष्मी की मौजूदगी में हुई प्रथम रेंडमाइजेशन से पार्टियों का निर्धारण हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 76 पार्टियों का गठन किया गया है। इसमें 56 पार्टियां टेबल पर मतगणना का कार्य करेंगी। आठ पार्टियां आरओ व एआरओ के टेबल पर कार्य करेंगी। शेष 12 पार्टियो कों रिजर्व में रखा गया है। उनकी ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगाई जाएगी।
इसी प्रकार से विधान सभा उप निर्वाचन दुद्धी की मतगणना के लिए 19 पार्टियों का गठन किया गया है। इसमें से 14 पार्टियां टेबल पर कार्य करेंगी। दो पार्टियां आरओ व एआरओ के टेबल पर कार्य करेंगी। शेष तीन पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसी प्रकार से 120 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर के लिए 131 माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया गया। इसमें से 11 माइक्रो ऑब्जर्वर को रिजर्व में रखा गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर को विधान सभा आवंटित कर दिया गया है। उनका प्रशिक्षण 27 मई को सुबह नौ से दोपहर 01 बजे तक राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज चुर्क में कराया
विज्ञापन
जाएगा। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान आदि उपस्थित रहे।
-- -- -
कमिशनिंग कार्य का लिया जायजा
कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे ईवीएम की कमिशनिंग कार्य का बृहस्पतिवार को सामान्य प्रेक्षक जी. जया लक्ष्मी ने निरीक्षण किया। मशीनों में प्रत्याशियों के आवंटित चुनाव चिह्न के सेट अपलोड, सील की प्रक्रिया की बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
प्रेक्षक ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार कमिशनिंग का कार्य निष्पक्षता के साथ किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि कमिशनिंग कार्य के लिए चिह्नित परिसर के आसपास अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश न होने दें। आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, लाइजनिंग ऑफिसर सरिता सिंह आदि मौजूद रहे।
-- --