फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुकानों पर लगाई जाएगी मतदान के अपील की तख्ती

दुकानों पर लगाई जाएगी मतदान के अपील की तख्ती

Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुकानों पर लगाई जाएगी मतदान के अपील की तख्ती
सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से ऊपर करने के लिए स्वीप के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने वाणिज्य कर विभाग एवं व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को ली। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान के लिए चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि सभी लोग अपने दुकानों पर अपील की एक तख्ती लगाएं एवं जो भी ग्राहक सामान क्रय करने के लिए आए उनसे एक बार अवश्य यह याद दिलाई जाए कि आपका मतदाता सूची में नाम है कि नहीं है। यदि नहीं जानकारी है तो एनवीएसपी पोर्टल अथवा 1950 नंबर पर फोन करके अपना नाम चेक कर लें। अगर नाम नहीं है तो मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह भर दे एवं मतदान के दिन कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए। अक्सर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम हो जाता है। जिसके लिए व्यापार मंडल से अपील की गई कि व्यापारियों की तरफ से एक विशाल रैली एवं गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाए तथा सभी लोगों को जागरूक भी किया जाए। व्यापार मंडल के तरफ से कुछ सुझाव निर्वाचन अधिकारी को भी दिए गए जिसमें मतदान के दिन बूथों पर छाया कराने तथा व्यक्तिगत गाड़ियों के संचालन की अपील की गई। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। स्वीप प्रभारी आरके भारती को रैली एवं हर कार्यक्रम के संबंध में डीएम ने निर्देशित किया। बैठक में रतन लाल गर्ग, राजेश गुप्ता, राजेश बंसल, सुरेश केसरी, श्याम केसरी, अजय केसरी, प्रकाश केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed