फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दूषित पानी पीने को मजबूर हड़हिया टोला के लोग

दूषित पानी पीने को मजबूर हड़हिया टोला के लोग

Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दूषित पानी पीने को मजबूर हड़हिया टोला के लोग
ओबरा। रेणुका पार स्थित पनारी ग्राम पंचायत के हड़हिया टोला के दर्जनों घरों के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। रेलवे लाइन किनारे स्थित इस टोला के लोगों के लिए पेयजल को लेकर एक भी हैंडपंप नहीं है, जिससे लोग एक कच्चे कुआं से मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके कारण इस टोले के अधिकतर लोग ज्यादातर बीमार रहते हैं। इस टोले के निवासी बिंदू, नंदलाल, प्रमिला, फूलवंती, सीता, सुखमनिया, महावीर, सीताराम, बीरबल, भिखारी आदि ने बताया कि सरकार जहां एक ओर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर काफी पैसा खर्च करने का दंभ भर रही है वहीं इस टोले में अभी तक एक भी हैंडपंप नहीं लग सका। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में लगभग दो किमी दूर से पानी लाकर किसी तरह आम जरूरतों को पूरा किया जाता है लेकिन मवेशियों को पानी उपलब्ध कराना बड़ा ही कठिन हो जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द हैंडपंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed