फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रैली निकाल कर दिया नशा मुक्ति का संदेश

रैली निकाल कर दिया नशा मुक्ति का संदेश

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रैली निकाल  कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
ओबरा (सोनभद्र)। क्षेत्र के राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रैली निकाला। इस दौरान उन्होंने न जाति न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पर, जो बाटे दारु और नोट उसको कभी न देंगे वोट के नारे लगाते हुए चयनित ग्राम खैरटिया में गए। जगह-जगह नुक्कड़ नाटक सभा प्रस्तुत कर मतदान देने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदान करना उसका प्रथम नागरिक कर्तव्य है। हम जिम्मेदार नागरिक बनें और एक स्वस्थ सरकार बनाने में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। जो सरकार हमारी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें उसी को मतदान करें। वही नशामुक्ति को लेकर बताया नशा व धुम्रपान स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। नशे से व्यक्ति सही दिशा में निर्णय नही ले पाता। इसलिए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. किशोर कुमार सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को मूर्त दिया। इस अवसर पर महेश पांडेय, स्वयं सेवी छात्र-छात्रा, छात्र संघ पदाधिकारियों में परमेंद्र यादव, राहुल पांडेय, अनंत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed