{"_id":"5ba53506867a557eab5ace95","slug":"71537553670-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों से सख्ती से आएं पेश, एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों से सख्ती से आएं पेश, एसपी
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। एंटी रोमियो टीमें शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अवैध ढंग से बिक रहे मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाएं। यह निर्देश शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने राबर्ट्सगंज कोतवाली का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान दी।
एसपी ने कोतवाली परिसर में बने गेस्ट हाउस, पानी की टंकी, बाल मित्र थाने आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बाल मित्र थाने की प्रभारी शिवानी मिश्रा से बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे पहल के बारे में जानकारी ली। कहा कि अगर कोई किशोर अपराध की दुनिया में चला गया हो तो उसे पकड़ कर उसको समझा-बुझाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें। अगर घटना की सूचना मिलती है तो तत्काल उस क्षेत्र के दारोगा और मौके पर पहुंचे। जरूरत पड़ने पर कोतवाल स्वयं पहुंचे। मादक पदार्थों के कारोबारियों और उनको संरक्षण देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इसमें अगर कोई पुलिसकर्मी लिप्त मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यहां से एसपी कचहरी परिसर पहुंच कर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाल, स्वाट टीम प्रभारी आदि रहे।