{"_id":"5a905ce94f1c1ba3378b5b27","slug":"71519410409-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग में दवा घोटाला, जिला अस्पताल में मरीजों को खराब भोजन, सड़ा आलू देने का आरोप लगाया। दुर्व्यवस्था खत्म न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कागज पर ही अस्पतालों में दवा पहुंचाई जा रही है। आयरन की गोली में घोटाला, हेरफेर किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में खराब भोजन का मामला प्रकाश में आया था। मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एंटी रैबिज इंजेक्शन को बाहर बेचने का भी आरोप लगाया। हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जिले के अस्पतालों में भ्रष्टाचार मचा हुआ है। कागज पर ही मरीजों को दवा दी जा रही है। अच्छी दवाओं को बाहर के मेडिकल में भेजा जा रहा है। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं से दूर किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल मौर्य, मोहन भारती, इरशाद, राकेश, मन्नी भारती, मोती कोल, अमन सिंह, विकास, संतोष गुप्ता, चंदन केशरी, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि मौजूद रहे।