फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 गैंग माफियाओं की टीम कर रही कार्य

13 गैंग माफियाओं की टीम कर रही कार्य

Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
13 गैंग माफियाओं की टीम कर रही कार्य
जनपद में खनन माफिया, अपराधिक माफिया, वन माफिया, ओवरलोड वाहनों को पार कराने सहित 13 गैंग तेजी से सक्रिय हो गए हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट ने अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं। इनमें से छह माफियाओं का गैंग रात में छोटे और लग्जरी वाहनों से बिना परमिट के बालू और गिट्टी लदे लोवरलोड वाहनों को पार कराता है। एक पेट्रोल पंप और ढाबा पर अपराधियों का जमावड़ा होता है। एसपी आरपी सिंह ने सीओ, संबंधित थानेदार और चौकी इंचार्जों के पेंच कसते हुए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को जिले में गैंग के रूप में काम करने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही संगठित गिरोह चलाने वाले अपराधियों को चिह्नित करते हुए अपराध से अर्जित की गई संपति को 14(1) की जानकारी भी मांगी थी। इसी क्रम में अब तक जिले में पुलिस प्रशासन ने खनन माफिया, भूमाफिया, वन माफिया, पशु तस्करी माफिया, मादक तस्करी पदार्थ माफिया, हथियारों के दम पर ओवलोड वाहनों को बिना परमिट के पार कराने वाले 13 गैंग माफिया टीम को चिह्नित किया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में माफिया के रूप में चिह्नित 13 गैंगों के मुखिया और उनके सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देेेशित किया गया है कि अविलंब अपने-अपने क्षेत्र के माफियाओं को गिरफ्तार कर अपराध के अर्जित की गई संपति को जब्त कराने की कार्रवाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि रात में वाहनों को पार कराने वाले पासरों पर न सिर्फ सख्ती बरती जाएगी बल्कि ढाबों, पेट्रोल पंपों पर भी नजर रखी जाएगी। इसकी मानीटरिंग सभी सीओ करेंगे और एसपी कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। ताकि उच्चाधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed