फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   66 thousand families will be connected with women's groups

Sonebhadra News: महिला समूहों से जोड़े जाएंगें 66 हजार परिवार

Fri, 02 Jun 2023 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
66 thousand families will be connected with women's groups
सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की तरफ से आकांक्षी जनपद सोनभद्र में 66 हजार (महिलााओं) परिवारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन की तरफ से जिले में 30 जून तक ग्राम संतृप्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। महिलाओं को न सिर्फ प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हे स्वरोजगार करने लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे महिलाओं का आर्थिक विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत आकांक्षी जिला सोनभद्र में कुल 12410 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 10259 समूहों को रिवाल्विंग फंड दिया गया है। इससे कुल 133130 परिवार लाभान्वित हुए हैं। अब एनआरएलएम की तरफ से ग्राम संतृप्तिकरण अभियान चलाकर समूहों के गठन से गांवों को संतृप्त किया जा रहा है। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि 30 जून तक जिले में ग्राम संतृप्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य समूह गठन की प्रक्रिया से जिला को संतृप्त किया जाना है। बताया कि 3226 समूह बनाकर 44 हजार परिवार की महिलाओं को जोड़ा जाना है। इसके अलावा 22 हजार महिलाओं को पुराने समूहों में जोड़ा जाना है। जिले में ग्राम संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 20 हजार महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा चुका है। समूह से जोड़कर ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं स्वरोजगार करके अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें। समूह से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 30 जून तक ग्राम संतृप्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 66 हजार महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान करके महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमजी रवि, जिला प्रबंधक- एनआरएलएम सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed