फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   6510 liters of liquor destroyed by running road roller

Sonebhadra News: रोड रोलर चलाकर नष्ट की गई 6510 लीटर शराब

Sat, 21 Oct 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
6510 liters of liquor destroyed by running road roller
चोपन। हाथीनाला थाना में दुद्धी एसडीएम सुरेश राय व ओबरा सीओ चारु द्विवेदी की मौजूदगी में 6510 लीटर अंग्रेजी व कच्ची शराब को नष्ट करायी गयी। चार साल के भीतर 42 मुकदमों में पकड़ी गई शराब पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पकड़ी गई शराब थाने के मालखाने में रखी है। शराब की मात्रा अधिक है और थाने में रखने की जगह नहीं है। रखी गई शराब नष्ट व खराब हो रही है। थाना प्रभारी के पत्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र ने संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया। टीम की मौजूदगी में चार साल में 41 मुकदमे में पकड़ी गई 390 लीटर कच्ची शराब और दो माह पूर्व एक मुकदमे में जब्त 6120 लीटर (680 पेटी) अंग्रेजी शराब को रोडरोलर चला कर नष्ट की गई। इस दौरान सतीश वर्मा, शेषनाथ यादव, तेरसू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed