{"_id":"5f64ed3e8ebc3e32aa78c8c8","slug":"637-more-sahaj-jan-seva-kendras-to-be-opened-in-gram-panchayats-sonbhadra-news-vns548036882","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में खुलेंगे और 637 सहज जन सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में खुलेंगे और 637 सहज जन सेवा केंद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सहज जन सेवा केंद्र में ऑनलाइन कराने पहुंचे लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले की 637 ग्राम पंचायतों में एक-एक सहज जन सेवा केंद्र खुले हैं लेकिन इन केंद्रों से लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक और सहज जन सेवा केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। ऐसे में अतिरिक्त जनसेवा केंद्र खोलने की कवायद तेज कर दी गई है।
जिले के राबर्ट्सगंज, घोरावल, नगवां, चतरा, चोपन, बभनी, दुद्वी, म्योपुर, नवसृजित कोन और करमा ब्लॉक में 637 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक-एक सहज जन सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन जन सेवा केंद्रों पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर के नकल लेने समेत अन्य मामलों के लिए आवेदन करने की व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली का बिल जमा करने, खतौनी का नकल लेने समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। लेकिन नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के अधिकांश गांवों में संचालित सहज जन सेवा केंद्रों पर ग्रामीणों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वजह अक्सर जन सेवा केंद्र बंद रहते हैं या तो बिजली के अभाव में काम नहीं होता है। कई केंद्र संचालक मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस तरह की शिकायतें अक्सर अधिकारियों के पास पहुंचती रहती हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित दूसरे जन सेवा केंद्रों, साइबर कैफे या सरकारी विभागों में जाना पड़ता है। हालांकि इन समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक-एक और सहज जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी ग्राम सभाओं मेें एक-एक अतिरिक्त सहज जन सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
कोट
सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक सहज जन सेवा केंद्र संचालित हो रहे है। जल्द हीं ग्राम पंचायतों में एक-एक और जन सेवा केंद्र खुल जाएंगे। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।-दिव्यतोष मिश्र, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर।