फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   229 निर्धन और असहाय कन्याओं की हुई शादी

229 निर्धन और असहाय कन्याओं की हुई शादी

Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
229 निर्धन और असहाय कन्याओं की हुई शादी
सोनभद्र। यूपी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति राबर्ट्सगंज परिसर में धूमधाम के साथ 229 निर्धन और असहाय कन्याओं सरकारी खर्चे पर शादी संपन्न हुईं। इसमें 213 हिन्दू समाज और 16 मुस्लिम समाज के जोड़ों की शादी हुई। विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ एक ही मंडप में सभी वर-वधू का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। नव दंपती ने सात फेरे लेकर साथ रहने की कसमें खाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर पहले बारातियों को रुकने की व्यवस्था की गई थी। गाजे-बाजे के साथ बाराती वैवाहिक स्थल पर पहुंचे। यहां सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीएसओ राकेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी, सदर एसडीएम शादाब असलम, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ आरके भारती, डूडा के पीओ वीके निगम, एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह समेत अन्य ने बारातियों का स्वागत किया। शंखनाद के साथ पूर्वाह्न 11 बजे से डीएम अमित कुमार सिंह की देखरेख में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्वानों ने धार्मिक पूजा, जयमाल, सिन्दूरदान, शादी के सात फेरे कराकर शादी संपन्न कराया। प्रशासन की ओर से घराती-बराती के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। शादी समारोह में 213 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न हुई, वहीं 16 मुस्लिम जोड़ों की शादी निकाहनामे के साथ हुईं। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी खर्चे पर शादी करायी गई। सरकार ने एक जोड़े शादी के लिए 51 हजार रुपये दिया है। इसमें वधू को 35 हजार रुपये का स्वीकृति-पत्र, 10 हजार रुपये का घर-गृहस्थी का सामान और शेष धनराशि भोजन आदि पर खर्च करने हैं। हिण्डालको इंडस्ट्रीज रेनुकूट, रेनुसागर पावर प्लांट की ओर से प्रेशर कुकर, डिनर सेट सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। उधर वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने पर सांसद छोटेलाल खरवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। राबर्ट्सगंज नपा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, जयशंकर पांडेय, मंजू गिरि, पुष्पा सिंह, अवधराज सिंह, अनूप तिवारी, अजीत रावत समेत अन्य ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

------------------
इनसेट
कईयों को नहीं मिला मोबाइल, पायल
सोनभद्र। नवीन सब्जी मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 229 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से वधू को चांदी की पायल एक जोड़ी, एक जोड़ी बिछिया, एक कंबल, एक बक्सा, एक मोबाइल, एक तीन लीटर का कूकर, एक स्टील का कलश, एक स्टील का ड्रम, चुनरी, साड़ी शादी के लिए एक सेट, तीन सेट साड़ी, बेडशीट, दो तकिया, एक टेबुल फैन, डिनर सेट, सिंगरदान, एक लेडिज, एक दिवार घड़ी देनी थी। लेकिन कइयों को पायल, बिछिया और मोबाइल नहीं मिली। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि सभी बीडीओ को मोबाइल, पायल, बिछिया वितरित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। अगर किसी को नहीं मिला होगा तो उन्हें जल्द दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
इनसेट
लोागों को किया गया जागरूक
सोनभद्र। सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम स्थल के समीप स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती और समाज कल्याण विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। डीपीआरओ आरके भारती ने लोगों को घरों और आसपास गंदगी होने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे मेें जानकारी दी। कहा कि सफाई से विभिन्न रोगों से छूटकारा मिल जाता है। बीएसए डॉ. गोरख पटेल ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उपस्थित लोगों से अपील किया।
-------------------
इनसेट
निजी वाहन से बाराती-घराती पहुंचे
सोनभद्र। जिला प्रशासन की ओर से सामुहिक विवाह में वर-वधू और उनके घरवालों को लाने और ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अधिकांश वर-वधू खुद किराए के आटो, मैजिक, ट्रैक्टर-ट्राली से कार्यक्रम स्थल पर अलसुबह छह बजे से पहुंचने लगे थे। यहां पर प्रशासन की ओर से घरातियों और बारातियों को ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।

-----------------------
इनसेट
सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
सोनभद्र। वैवाहिक कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सिटी सीओ राहुल मिश्रा, सदर सीओ अभिनव यादव, शहर कोतवाल सीपी पांडेय के अलावा कई थानों की फोर्स कार्यक्रम स्थल के आसपास डटी रही। मंडी के प्रवेश द्वार पर तैनात यातायात प्रभारी बागिश कुमार सिंह ने ट्रक, बस समेत अन्य वाहनों को अंदर जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed