फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शाहगंज ने रामगढ़ को 13 रन से हराया

शाहगंज ने रामगढ़ को 13 रन से हराया

Wed, 26 Dec 2018 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज ने रामगढ़ को 13 रन से हराया
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को शाहगंज और रामगढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें रामगढ़ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण शाहगंज की टीम को दिया। शाहगंज ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रामगढ़ की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 13 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

शाहगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट 144 रनों का टारगेट रामगढ़ के सामने रखा। शाहगंज के सलामी बल्लेबाज शिवराज ने पांच शानदार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 बाल पर 39 रन, गोविंद ने 24 बाल पर 35 रन तीन छक्के और तीन चौके लगाए। रोहित और लवकुश ने 22-22 रनों का योगदान किया। रामगढ़ की बल्लेबाजी की शुरूआत काफी धीमी रही। लेकिन टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और शाहगंज ने 13 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच ऑलराउंडर खिलाड़ी गोविंद को डॉ. एचपी सिंह ने दिया। कमेंट्रेटर अंशु चौबे और पंकज ओझा रहे। स्कोरिंग राघव और सूर्यांश ने किया। इस दौरान संदीप सिंह चंदेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राम सिंह, संतोष सिंह, शिब्बू मिश्र, राहुल चौरसिया, प्रदीप चौबे रहे। अंपायरिंग की भूमिका में राघवेंद्र सिंह और संतोष रहे। बृहस्पतिवार का मैच फतेहपुर और डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed