{"_id":"5bc0e78fbdec22699f1258ee","slug":"61539368847-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के धक्के से घायल दो शिक्षक गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के धक्के से घायल दो शिक्षक गंभीर, रेफर
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सेवकाडाड़ के पास बस के धक्के से घायल बाइक सवार दो शिक्षकों की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी अजीत वैश्य और नंद लाल म्योरपुर ब्लॉक में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार की दोपहर स्कूल से बाइक से घर लौटते समय सेवकाडाड़ गांव के पास बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए एनटीपीसी रिहन्द के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह तक उनकी हालत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।