फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की होगी जांच

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की होगी जांच

Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की होगी जांच
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने उन जिलों की जांच कराने का निर्णय लिया है जिनके खिलाफ शिकायतें आईं हैं। विधान परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने यह आश्वासन सदन को दिया। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों ने जिन जिलों में केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है उन सभी की जांच अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा से कराई जाएगी। दरअसल सपा सदस्यों ने डीआइओएस पर पैसे लेकर परीक्षा केंद्र बनाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इस विषय पर सपा चर्चा कराने की मांग कर रही थी। सपा सदस्य रामसुंदर दास एवं संजय कुमार मिश्र ने कहा शिक्षा माफिया वित्त विहीन कॉलेजों के प्रबंधकों को कहा जाता है, जबकि असली माफिया तो डीआईओएस हैं। प्रदेश में पैसे लेकर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मानक पूरे न करने वाले स्कूलों को केंद्र बना दिया। अहमद हसन ने भी इस मसले की जांच कराने की मांग की। इस पर नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों में नकल के रेट तय होते हैं। इसे बंद करने के लिए नियमावली बनाई गई। डीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कमेटी बनाई गई। यदि डीएम, एडीएम, एसडीएम एवं डीआइओएस सभी गलत हैं तो फिर व्यवस्था कौन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed