{"_id":"5a1da8004f1c1b8b688b57ac","slug":"61511892992-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव में मंगलवार को करंट से श्रमिक पप्पू (30) की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान श्रमिक करंट की चपेट में आया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दोपहर करीब 12 बजे जिलेदार पटेल के निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। एक श्रमिक सरिया को सीधा करने के लिए उठाया तो ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के तार से सरिया स्पर्श कर रही है। सरिया में करंट उतरने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में श्रमिक को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी पप्पू (30) को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। कोतवाली राजीव मिश्रा ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के प्रार्थना पत्र पर शव का पीएम करवाया गया। करंट की चपेट में पप्पू कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। मृतक को नाबालिक एक लड़की और दो लड़का है। पप्पू मजदूरी कर अपने परिवार के सदस्यों का जीवकोपार्जन करता था।