फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60 thousand devotees performed Jalabhishek at Shivdwar, long queue remained throughout the night

Sonebhadra News: शिवद्वार में 60 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक, पूरी रात लगी रही लंबी कतार

Mon, 21 Jul 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
60 thousand devotees performed Jalabhishek at Shivdwar, long queue remained throughout the night
सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक शिवद्वार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर भक्तों ने महादेव को दूध और जल अर्पित किया। शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए रविवार की रात ही कांवड़ियों ने डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन

आधी रात के बाद मंदिर के बाद लंबी कतार लग गई थी। सोमवार की सुबह तीन बजे बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, अजय गिरि, शिवराज गिरि, सुभाष गिरि ने उमामहेश्वर की प्रतिमा के श्रृंगार व आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। मंदिर परिसर में देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। मुख्य पुजारी सुरेश गिरि के मुताबिक करीब 30 हजार कांवड़ियों और इतने ही अन्य श्रद्धालुओं ने शिवद्वार मंदिर में दर्शन पूजन एवं अभिषेक किया।
इस दौरान कई थानों की फोर्स, पीएसी, महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार नटवर सिंह, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, शिवद्वार चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव आदि पूरी रात चक्रमण करते रहे।
दीपक मोदनवाल, दीपक गिरी समेत 20 आपदा मित्रों ने भी व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उधर, रॉबर्ट्सगंज में रौंप स्थित पंचमुखी महादेव के दर्शन-पूजन के लिए भी भक्तों का तांता लगा रहा।
बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया। पुष्प, दूध, बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। नगर के वीरेश्वर महादेव, बरेला महादेव, सोमनाथ, दुग्धेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने आरती भी की।

मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रही बंद
घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार धाम में रविवार देर रात बिजली कर्मियों और फोर्स में समन्वय के अभाव में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कांवड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात्रि करीब 11 बजे फॉल्ट के कारण मेला क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई।
इसकी वजह से सड़कों और मंदिर परिसर के चारों तरफ लगे हाई मास्ट लाइट बंद हो गए। परिसर में अंधेरा छा गया। आपात स्थिति में जेनरेटर चालू कर मंदिर और आस पास उजाला किया गया।
बताया गया कि बिजली कर्मी अपनी गाड़ी से बाधित हुई आपूर्ति को ठीक करने जा रहे थे, लेकिन किला के पास लगे बैरिकेडिंग पर फोर्स ने उन्हें रोक दिया। वहीं सफाईकर्मियों को रोकने से भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। संवाद

बुलडोजर पर चढ़कर शिवभक्तों पर बरसाया फूल, निकाली गई भव्य झांकी
सावन माह के दूसरे सोमवार पर महादेव सेवा समिति की ओर से निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सोन नदी से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए डाला पहुंचा।
वहां अचलेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। इस दौरान चोपन बाजार में नर सेवा नारायण सेवा और ईसीआरकेयू रेलवे चोपन की टीम ने कांवड़ियों की सेवा की।
सुबह 6 बजे ही भक्तों का रेला चोपन सोन नदी तट पर उमड पड़ा। वहां से जल लेकर श्रद्धालु नंगे पांव डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकल पड़े। यात्रा के दौरान महादेव और अन्य भगवान की झांकी भी निकाली गई।
भक्ति गीतों परे श्रद्धालु झूमते रहे। 11 किमी लंबी शोभायात्रा के दौरान चोपन नगर में पानी फल और मिठाइयों की व्यवस्था सीनियर रेलवे टीटीई व उनकी टीम ने जलपान की व्यवस्था की थी।
डाला नगर में प्रवेश करते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष डाला मुकेश जैन, संजय मित्तल, संतोष सिंह बबलू, रिशू जायसवाल, विशाल गुप्ता, संतोष तिवारी, मिथिलेश भारद्वाज आदि ने बुलडोजर पर चढ़ कर पुष्प वर्षा की।
नगर में जगह जगह नींबू पानी, शरबत, फल वितरण कर बाबा के भक्तों की सेवा में लगे रहे। हर हर महादेव कांवर सेवा समिति डाला के सदस्यों अंशु पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव, गोविंद भारद्वाज, अवनीश पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, निर्भय चौधरी आदि ने द्वारा कांवरियों को जल पिलाया।
रास्ते में भक्तों के लिए कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी की गईं। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष वंशराज शुक्ला, आदित्य पांडेय, संदीप चौरसिया, अनूप गुप्ता, राजू चौरसिया, विष्णु कांत मौर्य, बृजेश मोदनवाल आदि शामिल रहे।


अजीरेश्वर धाम जरहा में लगा भक्तों का रेला
एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर, सिरसोती स्थित शिव मंदिर, बीजपुर स्थित दूधहिया व बेड़ियां हनुमान मंदिर, जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम सहित अन्य विभिन्न मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने दर्शन पूजन किया। जरहा मंदिर पर पूरे दिन महाप्रसाद का वितरण होता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजर एसआई श्रवण कुमार यादव दलबल के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed