{"_id":"5ca0f51cbdec22145544f217","slug":"51554052380-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर मे तीन ट्रको में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर मे तीन ट्रको में हुई टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। कस्बे के समीप स्थित सोन नदी में बने पुल पर रविवार को दो हाइवा ट्रकों का आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान रावर्ट्सगंज की तरफ से जा रहा तीसरा ट्रक भी टकरा गया। तीनो ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचने की चक्कर में एक ट्रक का खलासी नदी में छलांग लगा दिया। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। हादसे के बाद ट्रक, बस समेत अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। पुराने पुल से सिर्फ छोटे वाहनों का आवावगमन जारी रहा।
सुबह करीब पौने दस बजे पुल पर ओवरटेक करने की चक्कर में दो हाइवा ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। राबर्ट्सगंज से जा रहा एक ट्रक पीछे से हाइवा में टकरा गया। इस नाते आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल खेखरा बरखावा निवासी महेश पांडेय गोविंद, करैल निवासी कमलेश यादव, लल्लन और राबर्ट्सगंज निवासी कन्हैया पटेल को सीएचसी चोपन भेजा। हालांकि घायलों में कौन वाहनों को चला रहा था इसका पता नहीं चला। उधर करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत में सुधार बताया है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने कहा कि चेतक कंपनी की लापरवाही से राजमार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे है। कंपनी के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखापढ़ी की जाएगी। गौरतलब हो कि सोन नदी पर दो पुल है, जिसमें एक पुराना पुल है जो काफी जर्जर स्थिति में है। चेतक कंपनी द्वारा पुराने पुल का बार-बार रिपेयर करवा कर चालू कराया जाता है, लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर पुल में खराबी आ जाती है जिसके चलते उस पर आवागमन बंद है।