फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सामान्य वर्ग के लोगों को भी मुफ्त मिला गैस कनेक्शन

सामान्य वर्ग के लोगों को भी मुफ्त मिला गैस कनेक्शन

Fri, 04 Jan 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लोगों को भी मुफ्त मिला गैस कनेक्शन
सोनभद्र। उज्जवला योजना के तहत अब जिले के सामान्य वर्ग के पात्र लोगों को भी मुफ्त में गैस कनेक्शन सिलेंडर सहित अन्य उपकरण दिया जाएगा। पात्रों को सिलेंडर देने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पात्रता की सूची में वहीं लोग शामिल होंगे जिनके नाम पर पूर्व में कोई गैस सिलेंडर नहीं होगा और उनके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड होगा। उक्त बातें विंध्य गैस एजेंसी राबर्ट्सगंज मेें बृहस्पतिवार को योजना के जिला नोडल अधिकारी प्रभात सिंह ने दी। बताया कि वर्ष 2014 में केेंद्र सरकार ने उज्जवला योजना की शुरूआत की थी। इस योजना की शुरूआत हुई तो सोनभद्र में एलपीजी का कनेक्शन करीब 28 प्रतिशत था। उज्जवला योजना के तहत अब तक गरीबी रेखा योजना के तहत जीवकोपार्जन करने वाले 139535 लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप, चूल्हा दिया गया है। अब जिले में एलपीजी कनेक्शनधारियों की संख्या करीब 65 प्रतिशत पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक एससीएसटी के लाभार्थी हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि सभी गरीब परिवारों तक स्वच्छ ईधन पहुंचना चाहिए। अब कोई भी गरीब परविार जिसके पास गैस कनेक्शन नहीं है वो अपने राशन कार्ड के साथ उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन ले सकता है। कहा कि एलपीजी वितरण नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। ताकि ग्राहकों को कोई समस्या न हो सकें। उज्जवला योजना शुरू होने से पूर्व जिले में 18 वितरक थे। वर्तमान में 31 वितरक हो गए हैं। इस दौरान सुरेंद्र स्वरूप, कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed