फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोकसभा चुनाव में एक हो रहे हैं चूहा-बिल्ली

लोकसभा चुनाव में एक हो रहे हैं चूहा-बिल्ली

Mon, 05 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में एक हो रहे हैं चूहा-बिल्ली
सोनभद्र। भाजपा के यूपी सह प्रभारी सुनील ओझा ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। भाजपा लोकसभा चुनाव के मोड मेेें आ गई है। कार्यकर्ता तैयार हो जाएं, क्योंकि चुनाव के लिए चूहे-बिल्ली एक हो रहे हैं। मायावती की हत्या की साजिश रचने वाले अब उनके साथ हैं। सह प्रभारी रामलीला मैदान में पार्टी के लोकसभा संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सह प्रभारी ओझा ने कहा कि स्वच्छता में देश ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसका गुणगान विदेशों में हो रहा है। 2019 का लोकसभा चुनाव विशिष्ट चुनाव है। आज चूहे-बिल्ली एक हो रहे हैं। मायावती हत्या की साजिश करने वाली पार्टी के साथ हैं। यह अलग बात है कि वह भाजपा की वजह से बची हैं। ऐसे ही ममता बनर्जी कांग्रेस से अलग हुईं क्योंकि कांग्रेस कम्युनिस्ट से लड़ नहीं पा रही थी। लेकिन, अब वह उसी कम्युनिस्ट और कांग्रेस के साथ हैं। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम पहली बार रिपीट होने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही फिर जीत होगी। चार अक्तूबर से हम सिर्फ चुनाव की प्राथमिकता के साथ काम करने जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि यूपी के युवा कल्याण राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र को समृद्ध किया है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कदम उठाए गया। सरकार ने परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में सरकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन लोकसभा संयोजक जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक में गंगा सागर दूबे, सांसद छोटेलाल खरवार, विद्यासागर राय, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, सदर भूपेश चौबे, ओबरा संजय गौड़, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अनूप तिवारी, गोविंद यादव, ई. रमेश पटेल, नंदलाल, रामलखन सिंह, नरेश पासवान, माला चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed