फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft at Maa Sharda Temple in Sonbhadra Idol of Laddu Gopal and a silver flute go missing

मां शारदा मंदिर में चोरी: लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध

Sat, 24 Oct 2026 04:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 24 Oct 2026 04:59 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में मां शारदा मंदिर में चोरी की घटना हुई। चोर तीन ताले तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोरों ने लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब कर दिया। उधर, सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों के दिखने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Theft at Maa Sharda Temple in Sonbhadra Idol of Laddu Gopal and a silver flute go missing
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में मां शारदा शक्ति मंदिर में शुक्रवार रात चोरी से खलबली मच गई। चोर मुख्य गेट और गर्भगृह समेत तीन ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोविंद भगवान के गर्भगृह से करीब 35 से 40 वर्ष पुरानी पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी ले गए। माता रानी के गर्भगृह का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। 

विज्ञापन


मंदिर समिति के सदस्य उमाशंकर अग्रहरि के अनुसार सुबह करीब पौने पांच बजे चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के अंदर सामान बिखरा मिला और छत की ओर खुलने वाला दरवाजा भी टूटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


समिति के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12:42 बजे दो संदिग्ध गर्भगृह का ताला तोड़ते दिखे हैं। समिति ने उनकी पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चौराहे और पुलिस बूथ के पास हुई वारदात से रात्रि गश्त पर सवाल उठे हैं। ओबरा एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed