{"_id":"5bd9f25abdec22693b023c49","slug":"51541010010-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावाली पर पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावाली पर पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें काम
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दीपावली पर बैंको में पांच दिन तक अवकाश रहेगा। इसको देखते हुए लोगों ने लेन-देन से जुड़े कामकाज को निबटाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। रविवार को एक दिन का अवकाश देने की स्थिति में जवाब दे रहे एटीएम, इन पांच दिनों में किस हद तक साथ देंगे, इसकी भी चिंता लोगों को सता रही है।
सऊामान्यतया दीपावली पर बैंक तीन दिन के लिए बंद श्हते हैं। इस बार तीन दिन के अवकाश के साथ ही दूसरा शनिवार और रविवार पड़ने से लगातार अवकाश के दिनों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सात नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। आठ नवंबर को गोवर्धन पूजा, नौ नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार तथा 11 नवंबर को रविवार का दिन होने के कारण बैंको के शटर बंद मिलेंगे। इन पांच दिनों में अगर कैश की जरूरत पड़ती है तो एटीएम ही सहारा होगा लेकिन रात ढलते ही एटीएम के गिरते शटर और अवकाश के दिनों में अक्सर जवाब देने वाले एटीएम दीपावली के समय कितना साथ देंगे? कहना मुश्किल है। उधर, लीड बैंक प्रबंधक संतोषी का कहना था कि ज्यादातर लोगों को अवकाश से पहले बैंक से जुड़े कामकाज, खासकर त्योहार की जरूरत को निबटाने की सलाह दी जा रही है। अवकाश के समय एटीएम में पर्यादप्त धनराशि रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। आउटसोर्सिंग के जरिए भी बीच में एक दिन एटीएम में रुपये डलवाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।