{"_id":"5a452b6d4f1c1bb34a8b8ef8","slug":"51514482541-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्योरपुर में धान क्रय केंद्र न होने से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्योरपुर में धान क्रय केंद्र न होने से हो रही परेशानी
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। विकास खंड परिसर में धान क्रय केंद्र न होने से किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित धान क्रय केंद्र से किसानों को बोरे की उपलब्धता न होने की वजह से और भी मुश्किल हो रही है। किसानों ने धान खरीद के लिए म्योरपुर में केंद्र खोले जाने की मांग की है। म्योरपुर विकास खंड की 80 ग्राम पंचायतों के बीच छत्तीसगढ़ सीमा पर सांगोबांध में मात्र एक धान क्रय केंद्र खोले जाने से लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है।किसानों का कहना है कि उनको उपज बेचने के लिए छत्तीसगढ़ सीमा पर जाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत छत्तीसगढ़ सीमा पर क्रय केंद्र खोला गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार अधिक होती है इस वजह से वहां के फसल की खरीद की जा रही है। म्योरपुर ब्लाक परिसर में स्थित साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब यहां क्रय केंद्र न होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि म्योरपुर से सांगोबांध की दूरी 35 से 40 किलोमीटर है। ऐसे में वह सांगोबांध पहुंचकर बोरा न मिलने की वजह से निराश होकर लौट रहे हैं। किसानों ने म्योरपुर ब्लाक परिसर में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनरमा प्रसाद ने कहा कि शासन स्तर से क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उनके द्वारा बोरे की उपलब्धता का पूरा प्रयास किया जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए संबंधित केंद्रों पर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन