{"_id":"5a3560eb4f1c1bcf6d8b461c","slug":"51513447659-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी के खंड प्रेरक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी के खंड प्रेरक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास भवन सभाकक्ष में विकास खंड के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड प्रेरक एवं कंप्यूटर आपरेटरों की बैठक मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में शौचालयों के निर्माण में कमियां एवं ओडीएफ को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई। सीडीओ ने दुद्धी के खंड प्रेरक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत की समीक्षा प्रत्येक बिंदुओं पर करते हुए निर्देशित किया कि जनपद को प्रत्येक दशा में खुले में शौचमुक्त किया जाना है। इसके लिए सभी को तत्पर होना होगा। कुछ गांवों में आ रही कमियाें पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि शौचालय निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पर गुणवत्ता मेें कमी पायी जाएगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिले स्तर पर निर्मित हो रहे सभी शौचालयों की थर्ड पार्टी सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया गया। विकास खंड दुद्धी के खंड प्रेरक द्वारा फोटो अपलोडिंग में गड़बड़ी करने पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि प्रत्येक दशा में जिले को खुलेे में शौचमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उसको पूर्ण किया जाएगा और पूरी टीम लगकर इस लक्ष्य को पूरा करेगी। बैठक में डीपीआरओ, सभी एडीओ पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर, खंड प्रेरक मौजूद रहे।