फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर बीएमएस ने किया प्रदर्शन

विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर बीएमएस ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर बीएमएस ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र (ओबरा)। ऊर्जा विभाग के कार्यरत विद्युतकर्मियों एवं विद्युत संविदाकर्मियों की न्यायोचित ज्वलंत समस्याओं के निराकरण को लेकर उप्र विद्युत मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को परियोजना के मुख्य द्वार झरियानाला गेट पर धरना-प्रदर्शन कर समान कार्य समान वेतन संबंधी आदेशों का क्रियान्वयन की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि 14 जनवरी 2000 में उप्र के निगमीयकरण के 17 वर्षों पश्चात भी उत्पादन पारेषण एवं वितरण में निरंतर बढ़ रहे आर्थिक घाटे के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाना उचित होगा। उपभोक्ताओं की संख्या के सापेक्ष विद्युत निगमों में कार्यालय एवं तकनीक संवर्ग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मकारों के लगभग 75 हजार पदों पर स्थाई नियुक्तियां किया जाए। कार्यवाह अध्यक्ष धुरंधर शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ को केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों को श्रमिक हित में तुरंत क्रियान्वित किया जाए। विद्युत गृह 2003 पर श्वेत पत्र जारी किया जाए। समान वेतन एवं सभी के लिए पेंशन की पालिसी अपनाई जाए। बीडी विश्वकर्मा, प्रह्लाद शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, अंबुज सिंह, यशपाल सिंह, शाहिद अख्तर ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त हो तथा सभी को सामाजिक सुरक्षा से सुरक्षित किया जाए। सभा की अध्यक्षता राजीव दुबे एवं संचालन मृणाल कुमार पाल ने किया। अनमोल सिंह, श्याम कुमार गुप्ता, दिनेश चौरसिया, विनोद सिंह, कृष्ण कुमार माली, अतर सिंह, संजीव नायक, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed