{"_id":"59b0371e4f1c1be37f8b4683","slug":"51504720670-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी बोर्ड करेगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी बोर्ड करेगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अब बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण मेें स्थानीय हस्तक्षेप खत्म होगा। यूपी बोर्ड वर्ष 2017-18 में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों का खुद निर्धारण करेगा। जबकि इससे पहले डीआईओएस विद्यालयों की सूची बनाते थे। जिसको डीएम बोर्ड को भेजते थे। जहां से स्वीकृति मिल जाती थी।
शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की वेबसाइट पर जिले के 186 हाईस्कूल और इंटर के विद्यालयों का विवरण अपलोड कर दिया है। इन्हीं स्कूलों में से उनको केंद्र बनाया जाएगा जो मानक को पूरा करेंगे।
वर्ष 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें मान्यता प्राप्त 66 विद्यालय, 11 राजकीय एवं 11 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय केंद्र के रूप मेें चयनित हुए थे। हालांकि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव मेें कई ऐसे भी विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसका कुछ लोगों ने विरोध करते हुए परीक्षा केंद्रों को बदलने की भी मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि इस बार योगी सरकार ने वर्ष 2017-18 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड को अपने स्तर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने का निर्देश दिया है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 186 हाईस्कूल और इंटर के विद्यालयों का विवरण अपलोड कर दिया है। अब परिषद से ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि में बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 13 सितंबर तक फार्म भर सकते हैं। कहा कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी फार्म भरने की तिथि में बढ़ोत्तरी होने की सूचना दे दी गई है।