{"_id":"5f2016158ebc3e638d295cd2","slug":"5-unconscious-girl-dead-due-to-bite-of-poisonous-animals-sonbhadra-news-vns5383016126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले जंतुओं के काटने से बालिका की मौत, 5 अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैले जंतुओं के काटने से बालिका की मौत, 5 अचेत
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र और आसपास के अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में सर्पदंश एवं विषैले जीवों के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच लोग अचेत हो गए। अचेत लोगों को ख़िरीहिटा गांव में जड़ी बूटियों से इलाज करने वाले एक वैद्य के यहां भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार डीबर निवासी डब्बू यादव (25) पुत्र जोखन यादव मंगलवार सुबह खेत मे काम कर रहा था। उसी दौरान किसी सर्प ने उसे डस लिया और वह अचेत हो गया। डीबर निवासी कलावती (45) पत्नी रामसकल को मंगलवार को भोर में बिस्तर पर सोते समय सांप ने डस लिया। कनेटी निवासी संतोष मौर्या (32) पुत्र हेमराज मौर्या को सोमवार रात में बिस्तर पर सोते समय किसी विषैले जीव ने काट लिया। डीबर निवासी अनूप कुमार (19) पुत्र जयनारायण को घास काटते समय सोमवार को दिन में सांप ने डस लिया। सरंगा गांव निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र राजकुमार सोमवार शाम के समय जूता पहन रहे थे। उसी दौरान पहले से ही जूते में घुसे सांप ने उसे काट लिया। सभी पीड़ितों को ख़िरीहिटा गांव में वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया गया, जहां सभी की तबियत ठीक हो जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं कोल्डिहा निवासी पायल (6) पुत्री महेंद्र को मंगलवार को किसी विषैले जीव ने काट लिया। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।