फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हरहाल में रोस्टर के अनुसार करें आपूर्ति, एमडी

हरहाल में रोस्टर के अनुसार करें आपूर्ति, एमडी

Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हरहाल में रोस्टर के अनुसार करें आपूर्ति, एमडी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित बिजली विभाग कार्यालय मेें रविवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी गोविंद राजू एनएस ने मातहतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करते हुए उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया बिल जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांय चार बजे से शुरू हुई मीटिंग शाम छह बजे तक चली। प्रबंध निदेशक (एमडी) गोविंद राजू एनएस ने कहा कि गर्मी को देखते हुए हरहाल में रोस्टर के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति की जाए। सप्लाई करने के दौरान जो भी समस्याएं आ रही हो उसको दूर करें, ताकि आपूर्ति बाधित न होने पाएं। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें। कहा कि गर्मी के दिनों में बिजली के तारों में होने वाली शार्टसर्किट से निकलने वाली चिंगारी से अगलगी की घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जर्जर तारों को ठीक करें। सभी अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराए। उन्होंने एक्सईएन को कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एमडी ने दफ्तर मेें भ्रमण कर फाइलों के रख-रखाव आदि के बारे में भी पूछताछ की। बैठक में अधिशासी अभियंता एसके सिंह, एसडीओ अजय सिंह, जेई एसके सिंह, अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed