फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सहभोज में शामिल हुए परिवहन मंत्री

सहभोज में शामिल हुए परिवहन मंत्री

Wed, 26 Dec 2018 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहभोज में शामिल हुए परिवहन मंत्री

विज्ञापन
खलियारी। नगवां ब्लॉक के सियरियां गांव में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती समारोह में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां दस लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, दस महिलाओं को गैस कनेक्शन एवं एक हजार असहाय वृद्ध लोगों को कंबल का वितरित किया। क्षेत्र के लोगों को कुंभ स्नान कराने के लिए बसों का संचालन कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि काश्मीर से कन्या कुमारी तक फोर लेन सङ़क बनाकर जोङने वाले प्रधानमंत्री स्व. अटल के जयंती के मौके पर इस बनवासी क्षेत्र में सरकारी बसें भेजूंगा। ताकि गरीब आदिवासी, वनवासी भी कुंभ स्नान कर सकें। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि आदिवासी वनवासी क्षेत्र में की समस्याओं को देखने के बाद उन्हें बताएं। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकें। कहा कि सरकारी मशीनरी केेंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं। सांसद छोटेलाल, जिपं अध्यक्ष अमरेश पटेल, विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, रमेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है। पूर्व विधायक तीरथराज, रमेश मिश्रा, प्रशांत सिंह, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अजित चौबे, आलोक सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, इं. रमेश पटेल, इं. जय गोपाल सिंह, मुद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की मांग को लेकर मंत्री को घेरा

खलियारी। सियरिया गांव में परिवहन मंत्री को बनवासी आदिवासी समुदाय के लोगों ने क्षेत्र में सोन लिफ्ट से पानी देने की मांग को घेर लिया। ग्रामीण लिखा बैनर लिए हुए थे। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हुए नगवां क्षेत्र की जनता को बिजली, पानी, शिक्षा का समुचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। श्यामलाल खरवार, लाल साहेब, शकुंतला, राजेश खरवार मौजूद रहे। बतादें कि नगवां ब्लॉक मेें 28 शाल बाद मंत्री का आगमन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed