फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं मे खासा उत्साह

करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं मे खासा उत्साह

Fri, 26 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं मे खासा उत्साह
सोनभद्र/ अनपरा। पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला व्रत करवा चौथ पर बाजारों में जहां रौनक बढ़ गई है वहीं व्रतधारी महिलाओं में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को महिलाओं ने तैयारियों के मद्देनजर पूजा सामग्री व सोलह शृंगार के लिए बाजारों में खरीददारी करते नजर आईं।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ पर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती है। पति के खातिर निर्जला व्रत धारण कर माता पार्वती व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत संपन्न माना जाता है। शुक्रवार को अनपरा बाजार में भी पूजा सामग्री सहित सोलह श्रृंगार के सामान खरीदते महिलाएं नजर आईं। बाजार भी व्रत के मद्देनजर सज गए हैं। इस दौरान व्रत में लगने वाले मिट्टी का टोटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, हल्दी, चावल, मिठाई, चीनी का बूरा, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी आदि सामानों की खरीददारी की गई। शाम को महिलाओं ने हाथों में मेंहदी भी लगाई तथा शनिवार को व्रत की तैयारियों को पूर्ण किया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई ऐेसी विवाहिता भी इस व्रत में शामिल हैं जो पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ रख रही हैं। अनपरा गांव की नवविवाहिता सुमन बताती हैं कि वह पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही है। हर सुहागिन महिला यह व्रत करना जरूर चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed