{"_id":"5aeb435a4f1c1b60098b7ffc","slug":"41525367642-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक मंगल दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक मंगल दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत राज विभाग में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के चयन में धांधली का आरोप लगाया है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम विशाल यादव को सौंपा और चयन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में विभाग में संविदा पर हुई नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। डीपीसी जिला स्वच्छता समन्वयक, ब्लॉक कोआर्डिनेटर, स्वच्छताग्रही, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के चयन में अनियमितता बरती गई है। हाल ही में हुए डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप का चयन मनमाने तरीके से किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष अमित पांडेय व जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में सबसे बड़ा घोटाला ओडीएफ में हुआ है। कई गांवों को जबरजस्ती ओडीएफ कर दिया गया है, जबकि उन गांवों के लोग अब भी खुले में शौच जाते हैं। उन्होंने चयन की जांच कराने की मांग की। इस दौरान रोहित पाठक, मनोज दीक्षित, सुरेंद्र मौर्या, नागेश्वर गुप्ता, सोनू पासवान, मनीष पांडेय, राजेश गुप्ता, रमेश यादव, नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।