{"_id":"5a36c52b4f1c1b8d698c2301","slug":"41513538859-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन और हिंडाल्को टीम अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन और हिंडाल्को टीम अगले चक्र में
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन और हिंडाल्को टीम अगले चक्र में
आज राबर्ट्सगंज एवं बैढ़न के बीच होगा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान पर चल रहे सोन कप क्रिकेट मैच में रविवार को दो मैच खेले गए। जिसमें चोपन और हिंडाल्को टीम अगले दौर में प्रवेश कर गयी। सोमवार को राबर्ट्सगंज एवं बैढ़न टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पहला मैच चोपन एवं राबर्ट्सगंज प्रकाश पाली टीम के बीच हुआ। टास जीत कर चोपन टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रकाश पाली टीम महज 98 रन ही बना सकी। इस प्रकार से 62 रनों से चोपन टीम विजेता घोषित की गयी। चोपन के नीरज को बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दिया। दूसरा मैच हिंडाल्को एवं शाहगंज के बीच खेला गया। टास जीतकर हिंडाल्को की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज शमी ने 67 गेदों पर 117 रन बनाया। हिंडाल्को टीम ने निर्धारित 16 ओवरो में 177 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी करने उतरी शाहगंज की टीम लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी। इसकी वजह से हिंडाल्को टीम को विजयी घोषित किया गया। शक्ति को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार डॉ. एचपी सिंह ने दिया। मैच के अंपायर अंशु चौबे एवं मार्शल रहे। कमेंटेटर अमित कुमार एवं स्कोरर काशीनाथ रहे।