फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोनभद की दूसरी फाइल नौ फाइल

सोनभद की दूसरी फाइल नौ फाइल

Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोनभद की दूसरी फाइल नौ फाइल
सोनभद्र। जिले मेें धान क्रय केंद्रों पर अब भी धान की खरीद की गति काफी धीमी चल रही है। अब तक लक्ष्य की तुलना में महज 29.65 फीसदी धान की खरीद की जा सकी है। उधर, धान बेचने वाले 2909 किसानों को उनका 365.928 लाख रुपये भुगतान किया जा चुका है और विभागीय आंकड़ों के अनुसार किसानों का कोई अवशेष बकाया नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कुल 64 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। इसमें खाद्य विभाग के दस, पंजीकृत सोसाइटी के एक, पीसीएफ के 44, भारतीय खाद्य निगम के एक समेत कुल 64 क्रय केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों को धान की खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। शनिवार को खाद्य विभाग के दस गोदामों पर कुल 778.36 एमटी, पंजीकृत सोसाइटी पर 56 एमटी, पीसीएफ के 44 गोदामों पर 348.04 एमटी, पीसीयू के पांच गोदामों पर 72.42 एमटी, भारतीय खाद्य गोदाम के एक केंद्र पर 108.88 एमटी समेत कुल 64 क्रय केंद्रों पर 1419.20 एमटी धान की खरीद की गई है। शनिवार तक कुल 78860 एमटी धान की खरीद की तुलना में 23381.95 एमटी यानि कुल 29.65 फीसदी धान की खरीद की जा चुकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का देय भुगतान 365.298 लाख रुपये था और सभी 2909 किसानों को यह धनराशि भुगतान कर दी गई है। उनके भुगतान का किसी तरह का अवशेष नहीं रह गया है। मिलर्स को 17218.18 एमटी धान की डिलीवरी की गई है और 6163.77 एमटी धान अवशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed