{"_id":"5eeb8d6b8ebc3e431314a1b1","slug":"414-reports-came-all-negative-five-more-patients-returned-home-after-recovering-sonbhadra-news-vns530876929","type":"story","status":"publish","title_hn":"414 की रिपोर्टं आई, सभी निगेटिव, पांच और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
414 की रिपोर्टं आई, सभी निगेटिव, पांच और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए गैर प्रांतों व जनपदों से आए लोगों के अलावा लेखपालों, उनके परिवार के सदस्यों, कर्मियों व अधिकारियों में से जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनसे से 414 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई। सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को 105 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही अब तक 3451 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 3053 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 29 पाजिटिव और 3024 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 22 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं जबकि सात अन्य का इलाज मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।
कुछ दिन पहले राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से राजस्वकर्मियों, अधिकारियों व उनके संपर्क में आए लोगों में खलबली मची हुई थी। चिकित्सकों की टीमों ने अन्य लेखपालों के अलावा संक्रमिक मिले लेखपालों के परिवार के सदस्यों, राजस्वकर्मियों, अधिकारियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे थे। प्रशासन के अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित थे कि संक्रमित मिले लेखपाल कई लोगों के संपर्क में आए होंगे और संक्रमण का विस्तार हुआ तो स्थिति विपरीत परिस्थिति पैदा हो सकती है। इस बीच राजस्वकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि संक्रमित मिले लेखपालों के परिवार वालों तथा अन्य राजस्वकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास वाले इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही पहुंचाए जा रहे हैं। पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। ताकि लोगों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लग सके।
पांच और लोग स्वस्थ होकर घर लौटे
सोनभद्र। गुजरात व मुंबई से आने पर संक्रमित मिले पांच और लोग मिर्जापुर में इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर आ गए हैं। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में एक अनपरा श्रमिक बस्ती व चार जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी के लोग शामिल हैं। जिले में गुजरात, मुंबई, दिल्ली आदि से 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिल चुकी है। इनमें से 14 लोगों को मिर्जापुर तथा 15 लोगों का इलाज मधुपु र स्थित 30 बेड के कोविड केयर सेंटर में चल रहा था। इनमें से मिर्जापुर में भर्ती सभी 14 लोग स्वस्थ होकर घर आ गए हैं। इनमें जिले के अनपरा श्रमिक बस्ती के एक किशोर के अलावा जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी चार और लोग शामिल हैं। इनसे पहले भी नौ लोग मिर्जापुर में इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनके अलावा पति-पत्नी, मां, दो बेटों व तीन बेटियों सहित एक ही परिवार के आठ सदस्य मधुपुर कोविड केयर सेंटर में इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौेटे हैं। सीएमओ ने बताया कि अब मिर्जापुर में जिले में संक्रमित मिला कोई भी व्यक्ति अब वहां भर्ती नहीं है। सिर्फ सात संक्रमित व्यक्ति मधुपुर अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अन्य 22 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।