फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   41 crores released for Kanhar project in Sonbhadra

सोनभद्र में कनहर परियोजना के लिए 41 करोड़ जारी

Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
41 crores released for Kanhar project in Sonbhadra
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए यूपी सरकार ने फिर 41 करोड़ रुपये जारी कर दिया। शासन ने दो सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी जिसमें से 93.5 करोड़ रुपये देना अवशेष रह गया था। शासन ने लंबित बजट में से 41 करोड़ रुपये जारी किया है। इससे कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण में तेजी आएगी। जारी बजट से विभिन्न खंडों में बंटवारा होगा और विकास कार्य तेजी से कराये जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में यूपी सरकार ने कनहर निर्माण को गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जिसमें 20 करोड़ रुपये नहर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए, वहीं 180 करोड़ रुपये परियोजना निर्माण को निर्बाध गति देने के लिए प्राविधानित किया था। लेकिन परियोजना को प्राविधानित बजट में से केवल दो तिमाही में दो किस्त पहला 25 करोड़ व दूसरे किस्त में 61.5 करोड़ रुपये ही अवमुक्त किया गया। इसमें से 52 करोड़ रुपये नहर निर्माण के लिए वन विभाग को भूमि अधिग्रहण के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। परियोजना के निर्माण के लिए पिछले 11 माह में 34.5 करोड़ रुपये ही जारी हो सके जिसमें पूरा साल खिंच गया। इस बाबत कनहर निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि 41 करोड़ का सीसीएल 22 मार्च सोमवार को शासन ने जारी किया है। अब कनहर सिंचाई परियोजना के अवशेष कार्यों को तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed