{"_id":"65a6b9a8abdd31dd45036d12","slug":"38-police-personnel-including-four-inspectors-and-nine-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-8404-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार निरीक्षक और नौ एसआई समेत 38 पुलिस कर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार निरीक्षक और नौ एसआई समेत 38 पुलिस कर्मियों का तबादला
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने सोमवार को चार निरीक्षकों और नौ उपनिरीक्षकों समेत 38 पुलिस कर्मियाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें कइयों को लापरवाही सहित अन्य कारणों से थाना प्रभारियों की रिपोर्ट पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा और किरन कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में ही तैनात एसआई रामपति यादव को थाना पन्नूगंज, अशोक राय को रायपुर, जयराम सिंह को करमा, मनोज राय को बभनी भेजा गया है।
बभनी में तैनात दीनानाथ को पुलिस लाइन बुलाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई कौशल सिंह को सम्मन सेल, गणेश सिंह को फिल्ड यूनिट भेजा गया है। रामकुंवर यादव और शिवकुमार पांडेय थाना रामपुर बरकोनिया भेजा गया है। वहीं एएसपी मुख्यालय पेशी में तैनात आरक्षी संजय मिश्रा को एएसपी की रिपोर्ट पर हटाते हुए थाना रायपुर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर हाथीनाला थाने में तैनात मुख्य आरक्षी जनार्दन चौहान को दुद्धी थाने में पैरवीकार के रूप में भेजा गया है। दुद्धी थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर यहां तैनात हेड मु. विनोद उपाध्याय को हाथीनाला भेजा गया है। पुलिस लाइन से एएसपी की रिपोर्ट पर आरक्षी धनजी कुमार को हटाया गया है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर सदर कोतवाली से आरक्षी विनीत दुबे को थाना मांची भेजा गया है।