फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   38 persons who got rehabilitation benefits received notice, stir

पुनर्वास लाभ पा चुके 38 व्यक्तियों को मिला नोटिस, हड़कंप

Tue, 22 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
38 persons who got rehabilitation benefits received notice, stir
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के दायरे में आने वाले डूब क्षेत्र के गांव में पुनर्वास पैकेज का लाभ पा चुके 1318 विस्थापितों को प्रशासन ने नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को राजस्व व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने गोहड़ा व लाम्बी गांव में घर-घर जाकर मकान ध्वस्त करने का नोटिस गृह स्वामी को सौंपा।नोटिस जारी होने से संबंधित लोगों ने हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नोटिस के माध्यम से विस्थापितों को 15 दिन के अंदर मकान ध्वस्त करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर प्रशासन ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा तो इस पर होने वाले खर्च की वसूली भी की जाएगी। गोहड़ा ग्राम में 23 व लाम्बी गांव में आठ विस्थापितों को मंगलवार को नोटिस रिसीव कराया गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि डूब क्षेत्र के विस्थापितों नोटिस देकर मकान व जगह खाली करने को कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग विस्थापन पैकेज की धनराशि लेने के बाद भी डूब क्षेत्र से नहीं हटे हैं । ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में हरपुरा गोहड़ा, अमवार सहित 11 गांवों की जमीन आ रही है। सभी विस्थापितों को आवास बनाने के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। सभी को पुनर्वास के पैकेज की धनराशि भी दे दी गई है। नोटिस चस्पा कराने के दौरान एसडीओ रवि श्रीवास्तव, अवर अभियंता डीके कौशिक, राजेश कुमार व हल्का लेखपाल प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed