{"_id":"6570a5d8ba77b983400299f4","slug":"346-students-got-smartphones-and-tablets-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6675-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 346 छात्र- छात्राओं को मिला स्मार्टफोन और टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 346 छात्र- छात्राओं को मिला स्मार्टफोन और टैबलेट
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को हाईटेक शिक्षा से जोड़ने के लिए बुधवार को औड़ीमोड़ स्थित अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में 346 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया गया।
डिजी शक्ति स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड रहे। प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अहम है। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संकल्पित हैं।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी मुकेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में लाभार्थियों का त्रिस्तरीय सत्यापन, मैपिंग टीम के पदाधिकारियों रमता राम पाठक, रावेंद्र अग्रवाल एवं हीना जलाल ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, प्रभाशंकर मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, आरपी सिंह, कृष्ण कुमार चौरसिया, शरद कुमार, मुकुल मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. अभय शंकर द्विवेदी ने किया।