फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   34 percent candidates left the preliminary qualifying examination

34 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Sat, 15 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
34 percent candidates left the preliminary qualifying examination
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर वाहन का इंतजार करते पीईटी के परीक्षार्थी।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राज्य सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 7888 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 11952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4064 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा केे कड़े इंतजाम रहे। चार सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। डीएम ने कई केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए नगर में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत जिले में 13 केंद्र बनाए गए थे। ज्यादातर परीथार्थी भदोही जिले के थे। लंबी दूरी के कारण काफी पहले ही वह केंद्रों के बाहर एकत्रित हो गए थे। सुबह की पाली में साढ़े आठ बजे से तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चली। इसमें 5976 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 3876 ही परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच तक चली। इसमें भी 5976 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4012 अभ्यर्थी ही शामिल हो सके। डीएम चंद्र विजय सिंह ने केंद्रों का भ्रमण कर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। राजकीय महिला महाविद्यालय छपका व संत जेवियर्स इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी का हाल देखा। उधर, परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही सभी केंद्रों पर फोर्स तैनात हो गई थी। उसी समय परीक्षार्थी भी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। राबर्ट्सगंज में सदर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय और क्राइम इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बसों की कमी से जूझते रहे अभ्यर्थी
सोनभद्र। पीईटी के लिए जिले में ज्यादातर परीक्षार्थी भदोही जिले के हैं। वहां से आवागमन के लिए बसों की ही सुविधा है। पर्याप्त बसें न होने से अभ्यर्थियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। बसों समेत अन्य सवारी वाहनों में भूसे की तरह बैठकर अभ्यर्थियों को आना जाना पड़ा। राबर्ट्सगंज में बने परीक्षा केंद्रों पर दोनों में पालियों में परीक्षा समाप्त होने के दौरान कुछ कुछ देर के लिए सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बढ़ौली चौक समेत अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवागमन बहाल कराने में पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन से हल किया पेपर, अच्छे परिणाम की उम्मीद
सोनभद्र। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा पेपर अच्छा बना है। भदोही जिले के जगतपुर की रहने वाली सविता बिंद का कहना है कि पीईटी का पेपर अच्छा बना है। जनरल नॉलेज सहित अन्य प्रश्नों का सही ढंग से हल किया गया है। परीक्षा परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। भदोही की बिंदु और काजल का कहना है कि गैर जनपद होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भोर में चार बजे ही घर से निकले हैं। पेपर अच्छा बना है। भदोही के ही अनुज शुक्ला का कहना है कि आने-जाने में कुछ समस्या का सामना करना पड़ा लेकिन पेपर अच्छी तरह से हल होने के से खुशी भी है। आगामी परीक्षा परिणाम अच्छे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed