{"_id":"60bfa72f8ebc3e817b7e672a","slug":"33-kva-line-insulator-broken-supply-interrupted-to-villages-and-towns-sonbhadra-news-vns59375946","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवीए लाइन का इंसुलेटर टूटाए गांवों व कस्बों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवीए लाइन का इंसुलेटर टूटाए गांवों व कस्बों की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
यूपीपीसीएल बांसी स्टेशन से कोटा सब स्टेशन के बीच 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर टूटने से मंगलवार सुबह इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। इसका असर एनसीएल की जलापूर्ति पर भी पड़ा। बताया जा रहा है कि एनसीएल बीना के महाप्रबंधक कार्यालय समीप मंगलवार सुबह हाइवा ने हाईटेंशन पोल में टक्कर मार दिया। इसके चलते 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर टूट गया और पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति बंद होने से एनसीएल के जल संस्थान से पानी की सप्लाई रुकी तो कई कोल प्रोजेक्टों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने एनसीएल से मशीनी मदद मांगी। इसके बाद लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो पाया। बिजली अनापूर्ति के चलते शक्तिनगर व बीना क्षेत्र में स्थित करीब दो दर्जन गांवों के साथ प्रमुख व्यवसायिक बाजारों व रहवासी क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई तब व्यवस्था धीरे धीरे सामान्य की ओर बढ़ सकी।
हाइवा से फाल्ट की तीसरी घटना
शक्तिनगर। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सड़क पर अनियंत्रित चल रहे बड़े वाहनों व यूपीपीसीएल की लचर व्यवस्था को दोषी माना जा रहा है। पखवाड़े भर में पोल से हाइवा टकराने की तीसरी घटना से सबसे अधिक परेशानी इलाके के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण के जद में आने वाले बिजली पोलों को शिफ्ट न किए जाने से आए दिन घटना हो रही है।