फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32752 people did not pay the bill even after registration

Sonebhadra News: पंजीकरण के बाद भी 32752 लोगों ने बिल जमा नहीं किया

Sun, 23 Mar 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
32752 people did not pay the bill even after registration
सोनभद्र। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करने का अवसर है। मगर जिले में 32752 से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जो पंजीकरण कराने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अब ऐसे उपभोक्ताओं पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार विद्युत वितरण उपखंड रॉबर्ट्सगंज में ओटीएस का लाभ लेने के लिए कुल 32708 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इन पर कुल 5.50 करोड़ रुपये बकाया है। सिर्फ 14332 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करके छूट का लाभ लिया। 18376 लोगों ने बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड पिपरी में ओटीएस के तहत करीब 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इन पर 24 करोड़ रुपये बिल बकाया है। इसमें से अभी तक सिर्फ 11 हजार लोगों ने करीब सात करोड़ रुपये बिल जमा किया है। अभी 14 हजार से अधिक लोगों ने बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में 32752 उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसमें सभी तरह के बिजली उपभोक्ता शामिल हैं। ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो दिन में 198 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
---
आज खुले रहेंगे सभी कार्यालय

बिजली निगम के सभी कार्यालय रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। इस दिन उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर सकते हैं। विद्युत वितरण उपखंड पिपरी के एक्सईएन दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे।


---


वर्जन:

रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद 32752 उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बकाया जमा कर उपभोक्ता ब्याज में छूट का लाभ ले सकते हैं। बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -इं.आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता-बिजली सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed